लुधियाना: लुधियाना में ‘द रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब’ की अहम बैठक में पटवारियों और कानूनगो ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल (हड़ताल)का ऐलान किया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि 9 और 10 अप्रैल को पंजाब की सभी तहसीलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम बंद कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन का कहना है कि कई सालों से प्रमोशन रुकी हुई है, जबकि कानूनगो के कई पद खाली पड़े हैं। इसके साथ ही नई भर्ती न होने के कारण एक-एक पटवारी को कई सर्कल संभालने पड़ रहे हैं, जिससे काम का दबाव काफी बढ़ गया है।
नेताओं ने यह भी बताया कि पटवारखानों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और महिला कर्मचारियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने पर अब हड़ताल का रास्ता अपनाया गया है।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

