main slide

ई लाटरी की प्रक्रिया में जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग लिया गया !

उप कृषि निदेशक बांदा डॉक्टर ए0के0एस0यादव ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदया के अनुमोदन के क्रम में सब मिशन ऑन एग्रीकल्वर मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्डयू एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना (दलहन / तिलहन) योजनान्तर्गत कृषकों द्वारा दिनांक 27.06.2025 से 12.07.2025 के मध्य बुकिंग किये गये कृषि यंत्रों / फसल अवशेष प्रबन्धन से सम्बन्धित लाभार्थियों के चयन हेतु महर्षि बामदेव कलेक्ट्रेट सभागार बाँदा में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लाटरी आयोजित की गयी।
ई-लाटरी की प्रकिया में जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। ई-लाटरी में विकास खण्डवार कृषकों को चयन किया गया। विकासखण्ड महुआ, बिसण्डा, बबेरू, नरैनी, बडोखर खुर्द, तिन्दवारी में रोटावेटर यंत्र हेतु 2-2 कृषकों का चयन हुआ।
                  विकासखण्ड महुआ एवं बबेरू में 1-1 कृषकों का चयन मल्टीकाप थ्रेसर तथा विकासखण्ड नरैनी से 01 कृषक का चयन कम्बाइन हार्वेस्टर एवं 01 कृषक का चयन लेजर लैण्ड लेबलर हेतु, विकासखण्ड बडोखर खुर्द से 01 कृषक का चयन हैरो तथा ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस हेतु चयन हुआ। विकासखण्ड तिन्दवारी में एक कृषक का चयन दाल मिल हेतु हुआ। विकासखण्ड जसपुरा में 01 कृषक का चयन स्ट्रा रीपर हेतु हुआ।
विकासखण्ड कमासिन में 03 कृषकों का चयन रोटावेटर हेतु एवं विकासखण्ड बबेरू, कमासिन में 01-01 कृषकों का चयन तथा विकासखण्ड बडोखर खुर्द से 02 कृषकों का चयन स्मॉल गोदाम हेतु ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। इस प्रकार से जनपद बाँदा में विभिन्न कृषि यंत्रों में कुल 27 कृषकों का चयन किया गया। ई-लाटरी की प्रकिया केवल एकल कृषि यंत्रों के लिए की गयी। कृषि निदेशालय के पत्र सं० 988/इन-सीटू/कार्ययो० पत्रा०/25-26/ दिनांक 06.08.2025 के द्वारा अवगत कराया गया कि ई-लाटरी में कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाईटेक हब कस्टम हायरिंग एंव कृषि ड्रोन की ई-लाटरी अलग से आयोजित की जायेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button