अंतराष्ट्रीय

संसद भवन को राष्ट्र (Nation)को समर्पित

नई संसद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहली नई संसद भवन को राष्ट्र (Nation) को समर्पित किया है. जहां, कई विपक्षी पार्टियों ने इसके महंगे लागत और बिना जरूरत के बनाए जाने के वजह इसका विरोध किया है, वहीं आप जानकर हैरान हो जाएंगे की इससे कई गुना ज्यादा लागत से बने ऑस्ट्रेलिया के संसद दुनिया के सबसे महंगे संसद के रूप में शुमार है. जहां भारतीय संसद की लगत लगभग 971 करोड़ रुपये है तो ऑस्टेलियन सांसद की लागत करीबन 34,677 करोड़ रुपये है. आईये जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे संसद भवन के बारे में-

द कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया की संसद नबरा शहर में मौजूद है. इसा संसद भवन का निर्माण साल 1981 में शुरू हुआ था और यह 1988 में बनकर तैयार हो गया था.
59 एकड़ में फैले ऑस्ट्रेलिया का संसद दुनिया के सबसे महंगे संसदों में शुमार है. इसके अलावा रोमानिया, हंगरी और ब्राजील में भी मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया के इस संसद में 4500 कमरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई संसद भारत की नई संसद की तरह ही दुनिया से नए पार्लियामेंट हाउसेस में शामिल है.
इस संसद भवन के डिजाइनिंग के लिए अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. वहीं, कैनबरा में बनी यह संसद की लागत आज के समय में करीब 4.2 बिलियन डॉलर (करीब 34,677 करोड़ रुपये) है. वहीं, तत्कालीन समय में इस भवन को बनाने में तक़रीबन 1 बिलियन अमेरिकन डॉलर लागत आई थी. वहीं, इस संसद को सौर ऊर्जा से बिजली मिलती है.

आज उद्घाटन हुए भारतीय संसद भवन को बनाने में तक़रीबन 971 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस भवन को करीब 3 साल के अंदर बना लिया गया था. आधुनिक तकनीक से लैस इस संसद को आने वाली सदियों के हिसाब से तैयार की गई है.

साढ़े 900 एकड़ में फैले भारत का ये नया संसद भवन की लागत की तुलना अगर दुनिया के अन्य महंगे संसदों से की जाए तो लगभग 36 गुना कम आई है. इस लोकसभा और राज्यसभा में क्रमशः 888 सीटें और 384 सीटें हैं. जबकि विजिटिंग गैलेरी में 336 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं. साथ ही जॉइंट सेशन में एक साथ कुल 1272 से ज्यादा सांसद एक साथ बैठ सकते हैं.
वहीं संसदीय कार्य समिति के लिए इस भवन में अलग से ऑफिस बनाए गए हैं. इसे हाईटेक सुविधाओं से लैस किया गया है. कैफे और डाइनिंग एरिया भी हाईटेक है। कमेटी मीटिंग के अलग-अलग कमरों में हाईटेक इक्विपमेंट लगाए गए हैं.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button