अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया बड़ा हमला( हमला ) 

काबुल : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा हमला  ( हमला )   किया है। पाकिस्तान एयरफोर्स के जेट विमानों ने सोमवार रात काबुल के मध्य हिस्से पर हमला किया है। इसके बाद अफगान की राजधानी में दूर तक आग का गोला उठता हुआ दिखाई दिया है। काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद पूरे इलाके में ब्लैक आउट हो गया।

अस्पताल को बनाया गया निशाना
इस हमले के जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वह काफी भयावह हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगान तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी हवाई हमले में काबुल में एक नशामुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें अज्ञात संख्या में लोग मारे गए या घायल हुए हैं।

रविवार को भी पाकिस्तान ने दागे गोले
वहीं, खोस्त प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता मुस्तगफिर गुबुज ने बताया कि आधी रात को पाकिस्तानी सेना ने गुबुज जिले के नारी गांव पर मोर्टार के गोले दागे, जिसमें एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। राज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में यह भी कहा कि अफगानिस्तान के दुबई इलाके के खोस्त में मोर्टार गोलाबारी में दो बच्चों की मौत हो गई।

पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में एक की मौत
इसके अलावा, सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि रविवार को पूर्वी प्रांत नूरिस्तान में गोलाबारी में एक नागरिक के घर पर हमला होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर
बता दें कि अफगान अधिकारियों के अनुसार पिछले सप्ताह सीमा पार हुई लड़ाई में कम से कम 18 नागरिकों की मौत हो गई थी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ये संघर्ष चल ही रहा है। सीमा पर दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव चरम पर है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button