लखनऊ

स्कूल समय परिवर्तन के पहले दिन ही छोटे छोटे बच्चों खुले बरामदे में घंटा भर रखा खड़ा

लखनऊ -:  राजा जी पुरम मोहान रोड चर्चित राज गार्डन के बगल में लीज भूमि पर बना सीबीएसई बोर्ड का स्कॉलर नेस्ट स्कूल( इंटर कॉलेज) का रहा मनमानी यहां निजी प्रकाशकों की किताबें धड़ल्ले से खरीदवाई जा रही है सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं से किताबों की दुकान के सैकड़ों विजिटिंग कार्ड बिना किसी डर के टीचर्स की टेबल पर पड़े रहते हैं ड्रेस,कापी,किताबों स्टेशनरी सभी के लिए इनकी न्निश्चित दुकानों हैं अभिभावकों को रिजल्ट कार्ड और नए एडमिशन के समय इन्हीं चिन्हित दुकानों से सारा सामान सिलेबस आदि खरीदने को कहा जाता है।

स्कूल में मुख्य रूप से अपना प्रभुत्व रखने वाली टीचर जेबा खान और इंचार्ज श्रीमती रेशमा रोज अपने प्रभाव को दिखाने के लिए बच्चों को तरह तरह से प्रताड़ित करती है दिखावे के नियम और डिस्प्लिन के चलते चपरासी समय से पहले ही गेट को बंद करने लगता है

जिससे कुछ बच्चे बाहर ही रह जाते हैं और धूप में लगभग 30 मिनट की असेंबली के बाद इन बच्चों के अंदर जाने पर जब ये बच्चे अंदर जाते है तो इन्हें पक्षपात करते हुए कुछ को तो क्लास में भेज देते है और कुछ को बाहर लू धूप में बरामदे में घंटों खड़ा रखा जाता है अथवा वापस घर भेज दिया जाता है यहां तक कि बालिकाओं को भी नहीं रुकने देते और अकेले ही बाहर निकल जाने को कहा जाता है अभिभावकों को फोन कर शिकायत की जाती है और बच्चे को वापस ले जाने को कहा जाता है।

जिससे बच्चे की एक दो पीरियड की पढ़ाई का नुकसान होता है। ऐसे ही फीस के लिए भी बच्चों को सजा दी जाती है और मैसेज और फोन करके मानसिक पीड़ा पहुंचाता है इस स्कूल का प्रशासन तंत्र।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button