main slide

पोषण सप्ताह का हुआ समापन

किशनी।भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे पोषण अभियान का समापन मंगलवार को ब्लाक परिसर पर किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी ने मौजूद रहकर अपने अपने कार्य की रिपोर्ट दी और नन्हे बच्चों को माला पहनाकर उन्हें खीर भी खिलाई गयी,कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू बाल्मीकि ने दीप जलाकर किया।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भी भरी गयी,कार्यक्रम में पहुची सैकड़ो आंगन बाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अजय भदौरिया ने कहाकि जो बच्चे जन्म लेते हैं और उनका वजन कम है तो उनको मिलने वाला पुष्टाहार समय पर दिया जाए और जो बच्चे कुपोषित हो उनको सीएचसी पर लाकर जरूर दिखबाये,सरकार की जो भी योजनाए गर्भवती महिलाओं और बच्चो के लिए आती है उनको शत प्रतिशत वितरण किया जाए,आगनबाड़ी हर रोज गांव का भृमण करे,इस मौके पर सीएचसी और ब्लाक स्टाफ मौजूद रहा।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button