अंतराष्ट्रीय

नोट बेहद दुर्लभ बताए गए इन नोटों की बिक्री 47 लाख (47 lakh.)रुपये से ज्‍यादा में 

नई दिल्ली-लॉटरी टिकट के बारे में यह मशहूर है कि जब लोगों की लॉटरी लगती है तो वे एक झटके में करोड़पति बन जाते हैं। हालांकि लॉटरी एक प्रकार से किस्मत का खेल हैं। लेकिन ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कपल के घर में कुछ पुराने नोट पड़े थे। इन नोट्स को कपल ने बेकीमती समझा था लेकिन जब उन्हें बेचा गया तो सब हैरान रह गए। इन नोट्स के बदले में उन्हें करीब 47 लाख          (47 lakh.) रुपये मिले हैं।

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के बीमिनस्‍टर शहर का है। बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि एक बुजुर्ग कपल को अपने घर के अंदर से बेहद पुराने नौ नोट मिले थे। यह नोट हालांकि कुछ साल पहले मिले थे लेकिन इनको ऐसे ही रख दिया गया था और इनको बेचा नहीं गया था। इनको अब जाकर बेचा गया जब कल ने सोचा कि अगर नहीं बेचा तो यह फट जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया गया कि यह सभी नौ नोट साल 1916 से 1918 के बीच के थे। नोट बेहद दुर्लभ बताए गए इसलिए इनकी नीलामी की गई। इन नोटों की बिक्री 47 लाख रुपए से ज्‍यादा में हुई। जैसे ही इन नोटों की नीलामी के बाद कुल कीमत का ऐलान हुआ, कपल भी हैरान रह गया। लोग यह जानने के लिए उत्सुक दिखे कि आखिर नोट कैसे दिख रहे हैं।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button