उत्तर प्रदेश

व्यक्ति नहीं प्रदेश में जनपद जौनपुर का नाम रोशन हुआ है: डॉ0 प्रदीप सिंह जौनपुर के केराकत में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन !

जौनपुर- : जनपद के केराकत विकास खंड सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के 45 वर्ष बाद पहली बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह का स्वागत अभिनंदन समारोह विशिष्ट अतिथि संत कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह पूर्व प्रमुख केराकत की उपस्थिति में विकासखंड के कर्मचारी अधिकारी परिवार द्वारा किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह ने डॉ0 प्रदीप को जौनपुर कर्मचारी समाज का मसीहा एवं गौरव बताते हुए प्रदेश के 68 जनपदों द्वारा उनके निर्विरोध निर्वाचन को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक बताया। जनपद के केराकत प्रधान संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह ने डॉ0 सिंह के व्यक्तित्व को अनूठा बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

सेवानिवृत्ति सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवतार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने जिस पौधे को लगाया था आज वह विशाल वृक्ष बन गया है और अपनी छाया से जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश को शीतल सुखद अनुभूति प्रदान कर रहा है। सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर राना ने प्रदेश में हुए निर्विरोध निर्वाचन हेतु समस्त जनपदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ प्रदीप सिंह अजातशत्रु हैं इनके नेतृत्व मे प्रदेश संगठन मजबूत हुआ है तथा अब जनपद से प्रदेश तक कर्मचारी समस्याओं का निराकरण और तेजी से होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह ने डॉ0 सिंह को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना किया।

स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार सहित धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश में किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं हुआ है बल्कि शिराजे हिंद की धरती हमारी मातृभूमि जनपद जौनपुर का नाम एक बार फिर से पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है इसके लिए हम पूरे प्रदेश के साथियों के आभारी एवं ऋणी हैं। जो जिम्मेदारी एवं विश्वास प्रदेश के साथियों ने हमारे कंधों पर रखा है उसका निर्वहन हम उनकी समस्याओं के निदान एवं कल्याण हेतु संघर्ष के साथ हमेशा करते रहेंगे। स्वागत सम्मान समारोह में सरताज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सिकरारा ,तेज बहादुर, विपिन यादव, अखिलेश यादव ,शिव हरि सिंह ,अजय लाल मौर्य ,प्रमोद कुमार शर्मा, मनीष यादव , जितेंद्र सिंह,

आसिफ अंसारी ,जयेश यादव, मटरू राम, सौरभ दुबे, संजय यादव ,पूजा यादव ,अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, ज्ञानचंद, राजेश कुमार, अशोक कुमार ,प्रदीप कुमार , प्रेमलाल, पिल्टियर ,प्रशांत कुमार, अजय कुमार, संतोष कुमार गौतम, चन्द्र शेखर, राजीव ,मनोज कुमार, मानसिंह ,नीतीश कुमार ,गोपीनाथ, हवलदार, पतिराज, रामकेश ,रोहित,श्रीकेश त्रिपाठी,मधुबाला मौर्य, रीना गुप्ता,आशापाल आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वस्थ्य जीवन की बुनियाद शुद्ध व संतुलित भोजन- dr-अब्दुल कादिर खान ,प्राचार्य.पौष्टिक व शुद्ध आहार से ही स्वस्थ जीवन संभव : डॉ. विकास सिंह

शहर के मो0. हसन पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का प्रेरक आयोजन

जौनपुर- मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत क्विज़ प्रतियोगिता एवं मोटे अनाज (Millets) पर आधारित विशेष प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। 07 दिवसीय इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को पौष्टिक, शुद्ध और संतुलित आहार की अहमियत से अवगत कराना रहा। इस वर्ष की थीम रही— “Eat Right for a Better Life” (बेहतर जीवन के लिए सही खानपान)।

क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पोषण, खाद्य सुरक्षा और संतुलित आहार से जुड़े प्रश्नों का आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। वहीं, मोटे अनाज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बाजरा, ज्वार, रागी व अन्य मिलेट्स से बने स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि मिलेट्स ही सस्ता, सुलभ और पौष्टिक आहार का श्रेष्ठ विकल्प हैं। प्रतियोगिता में हिमांशी यादव ने प्रथम, समरीन व शगुन ने द्वितीय, अंजली पाल ने तृतीय तथा प्रिया गुप्ता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। क्विज़ में वंदना यादव, रुचि प्रजापति व कंचन यादव की टीम विजेता रही। निर्णायक मंडल में डॉ. रजिया खान, डॉ. विवेक सिंह और अनुराधा गुप्ता शामिल रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा— “स्वस्थ जीवन की बुनियाद शुद्ध और संतुलित भोजन है। यदि विद्यार्थी अभी से पौष्टिक खानपान को अपनाएँगे तो जीवनभर ऊर्जावान और सफल रहेंगे।” i

मुख्य वक्ता डॉ. विकास सिंह ने कहा— “फास्ट फूड और मिलावटी भोजन युवाओं की सेहत को नुकसान पहुँचा रहे हैं, जबकि मोटे अनाज कुपोषण से मुक्ति और निरोग समाज की कुंजी हैं।” संयोजक डॉ. नगमा यास्मीन ने बताया कि मोटे अनाज रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। आयोजन को सफल बनाने में विभाग की प्रवक्ता वसुधा श्रीवास्तव, शिवानी सिंह और शाहिन अंसारी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर आर.पी. सिंह, प्रवीण यादव, अहमद अब्बास खान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। सप्ताहभर चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने चार्ट, पोस्टर, डाइट प्लान और क्राफ्ट मॉडल्स के माध्यम से संतुलित आहार का महत्व उजागर किया और सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

मुख्य संदेश : “शुद्ध और पौष्टिक भोजन अपनाएँ, कुपोषण से बचें और स्वस्थ समाज का निर्माण करें।”
[6:21 pm, 5/9/2025] Shambhu Nathan Ji Singh: राज्य मंत्री की उपस्थिति में सेवानिवृत्त गुरुजनों के सम्मान में गुरुश्रेष्ठ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन. ——‐—————————————————————–‘जौनपुर- 05 सितंबर — शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के होटल रिवरव्यू पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव की उपस्थिति में सेवानिवृत्त गुरुजनों के सम्मान में “गुरुश्रेष्ठ सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में ऐसे गुरुजनों का जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षक के रूप में देखकर समाज के लाखों छात्रों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिनके द्वारा शिक्षित किए गए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में देश के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
“गुरुश्रेष्ठ सम्मान समारोह” कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री सहित मंचासिन अतिथि सेवानिवृत शिक्षक पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप नारायण गुप्ता जी, सेवानिवृत शिक्षक शजनार्दन प्रसाद अस्थाना जी, डा0 आर पी सिंह जी , पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, डा0वंदना दुबे, कांता प्रसाद मौर्य, जोगेंदर निषाद, जगदीश सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा व शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।
तत्पश्चात राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) द्वारा मंचासीन गुरुजनों को माला पहनाकर, अंगवस्त्रम प्रदान कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात मंत्री द्वारा सभागार में उपस्थित सभी गुरुजनों के पास जाकर शॉल व मां सरस्वती की प्रतिमा वाला स्मृति चिन्ह भेटकर गुरुजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, तथा प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद तथा राजनेता थे. उनकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण भारतीय दर्शन और संस्कृति का पश्चिमी देशों में परिचय कराना, शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान, और उनके उत्कृष्ट मानवीय गुणों का था, उनके सम्मान में भारत में हर साल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
सम्मान समारोह में अन्य सेवानिवृत प्रधानाचार्य, शिक्षकगण सहित अन्य ने डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री ने उपस्थित सभी गुरूजनो के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करता रहूंगा आप सबके आशीर्वाद से नव ऊर्जा का संचार और संबल प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवानिवृत शिक्षक जीत बहादुर सिंह, उर्मिला सिंह, माला श्रीवास्तव, मेवा लाल गौतम , डा. सतेन्द्र सिंह जी, सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button