main slideउत्तर प्रदेशबडी खबरेंराज्य

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

25 साल के बाद उनकी परिकल्पना हुई सच

नोएडा ;साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) रूप में एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया था। अब 25 साल बाद नोएडा के जेवर में यह एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (28 मार्च 2026) को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के उपमुख्यमंत्री समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2021 में इसकी नींव रखी थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस हवाई अड्डे की परिकल्पना की थी। करीब 25 साल के बाद उनकी परिकल्पना धरातल पर उतरने जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button