अंतराष्ट्रीय

बिना कपड़ों (without clothes)के न आती है किसी को शर्म

बिना कपड़ों : इंसानों ने गुफाओं से निकलकर धीरे-धीरे अपना एक सभ्य समाज बनाया और वे पत्तियों और पेड़ों की छाल को छोड़कर खूबसूरत कपड़े पहनने लगे. हालांकि इतने आगे पहुंच जाने के बाद भी दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें कपड़े पहनने से ज्यादा आज़ादी बिना कपड़ों के घूमने में महसूस होती है. चलिए आपको आज कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं, जहां लोग बिना कपड़ों के ही घूमते हैं.
पाषाण काल में इंसान कपज़ों के बारे में नहीं जानते थे और हमारे पूर्वज बिना कपड़ों के ही घूमा करते थे. उन्होंने बाद में खुद को कपड़ों में कवर करना सीख लिया. अब तो लोग कपड़ों के स्टाइल के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट भी करते हैं. हालांकि आज भी कुछ ऐसे लोग धरती पर मौजूद हैं, जिन्हें स्टोन एज की तरह ही बिना कपड़ों के घूमने का शौक होता है. ऐसे ही लोगों के लिए 6 जगहों के बारे में आप भी जान लीजिए.
फ्रांस की नेकेड सिटी के नाम से मशहूर Cap d’Agde ऐसी जगह है, जहां लोग अपनी मर्ज़ी से कपड़े पहनते या नहीं पहनते हैं. यहां की सड़कों पर लोग बिना कपड़ों (without clothes) के घूमते हुए मिल जाएंगे. मॉल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट, हर जगह पर लोग बिना कपड़ों के ही घूमते रहते हैं और ये शहर के नियमों के मुताबिक पूरी तरह वैध है. इस पर कोई बंदिश नहीं लगाई गई है.

हर साल 12 मार्च को अलग-अलग शहरों में नेकेड बाइक राइड रेस ऑर्गनाइज़ की जाती है. ये ईवेंट स्वस्थ शरीर को प्रमोट करने के लिए किया जाता है. इस रेस में लोग अपनी साइकिल के साथ हिस्सा लेते हैं और इस दौरान वो खुद भी नहीं पहनते हैं.

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में एक खास बीच है, जहां लोग बिना कपड़ों के देखे जा सकते हैं. इसे नेकेड बीच कहा जाता है, जबकि इसका असली नाम Haulover Beach है. मियामी में मौजूद इस बीच पर कपड़े पहनना या न पहनना आपकी अपनी मर्ज़ी है. यहां ज्यादातर लोग बिना कपड़ों के या फिर नाममात्र के कपड़ों में देखे जाते हैं.

जापान की राजधानी टोक्यो में भी हॉट स्प्रिंग बेदिंग का चलन है. यहां इसे Onsen कहा जाता है. पुराने ज़माने में महिलाएं और पुरुष जापान में बिना कपड़ों के नहाते थे और इस ईवेंट में भी कुछ ऐसा ही महसूस करने की आज़ादी होती है.

ऑस्ट्रिया में हर साल नेकेड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है. यहां पर दुनिया भर से लोग आते हैं, जो बिना कपड़ों के ही रहते हैं. उनके शरीर पर चटख रंगों की पेंटिंग होती है, मानो वे खुद चलते-फिरते कैनवस हों. यहां पर लोगों के इस तरह बिना कपड़ों के आने पर कोई रोक नहीं है.
इसके अलावा ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में मौजूद स्पीलप्लाट्ज़ नाम का गांव बिना कपड़ों के रहने वाले लोगों के लिए मशहूर है. यहां पर लोग काफी अमीर और शिक्षित हैं लेकिन वे कपड़े नहीं पहनते. साल 1929 से यहां ये परंपरा चली आ रही है. गांव से बाहर जाने पर तो ये कपड़े पहनते हैं लेकिन गांव के अंदर बिना कपड़ों के घूमते हैं.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button