uncategrized

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित एकता दौड़ एवं शपथ ग्रहण का भी हुआ आयोजन !

दिनांक 31.10.2025 को सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलायी गयी । शपथ इस प्रकार है, “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा/करूँगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा/करूँगी।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/रही हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/करती हूँ।“

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे खेलकूद संघ एवं रेल सुरक्षा बल द्वारा महाप्रबंधक महोदय के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाप्रबंधक महोदय ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया।

इस दौड़ में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों और रेल सुरक्षा बल कर्मियों के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। यह दौड़ महाप्रबंधक कार्यालय के संगम परिसर के सामने से प्रारंभ हुई । कार्यक्रम में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री बालचंद्र अय्यर सहित प्रधान विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मुख्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button