uncategrized
विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने योगी सरकार नेतृत्व को महत्वपूर्ण !
लखनऊ -: ( 07 मई 2026 ) – : प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने योगी सरकार और नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना हनुमान जी से की, उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा और कृतित्व को हनुमान जी जैसा बताया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, दुष्टों के लिए कालनेमी की तरह हैं और राष्ट्रभक्तों व समाजसेवियों के लिए संकटमोचक हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सभी के कष्टों का निवारण करते हैं और उनके प्रति प्रदेश में अगाध श्रद्धा है।

