उ0प्र0 के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे0पी0एस0 राठौर ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के सफल आयोजन पर अधिकारियों को दी बधाई श्री जे0पी0एस0 राठौर ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
लखनऊ :- उ0प्र0 के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे0पी0एस0 राठौर ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के सफल आयोजन पर अधिकारियों को बधाई दी तथा प्रदेशवासियों को भी नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित यूपी कोऑपरेटिव एक्सपो-2025 के अंतर्गत बुधवार की शाम एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर नीरज तिवारी ने अपनी सुमधुर और ऊर्जावान प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नीरज तिवारी के लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा माहौल संगीतमय हो गया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर पूर्वा (उन्नाव) से विधायक अनिल सिंह, जिला सहकारी बैंक लखनऊ, उन्नाव, रामपुर एवं हाफैड के चेयरमैन नवलेश प्रताप सिंह एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन सहकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं। सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में आगंतुकों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के वातावरण में हुआ।