main slide
प्रधानमंत्री जी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश !
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने लखनऊ के मार्टिनपुरवा, बूथ संख्या 258 पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और सफाई अभियान में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री जी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। विधायक ओपी श्रीवास्तव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रोगियों को फल वितरित किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम सुना। मुकेश शर्मा जी ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की आदत और संस्कार है। प्रधानमंत्री जी का यह संकल्प तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे।”
