देहरादून

देहरादून में पीएम दौरे के बीच महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्योति रौतेला समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में !

देहरादून -: देहरादून में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कारगी आईएसबीटी रोड के पास मध्य ब्राह्मणवाला चौक पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, जो आगे चलकर हल्की झड़प में बदल गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने ज्योति रौतेला समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

हिरासत में लिए जाने के बाद ज्योति रौतेला ने बयान जारी कर प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, और अन्य जनसरोकार के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और अव्यवस्थाओं को लेकर जनता में असंतोष बढ़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button