main slide
महात्मा ज्योतिबाफूले विश्वविद्यालय बरेली ने शकुंतला महाविद्यालय चांदपुर के बीएड प्रथमवर्ष और द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया !

विचार सूचक -: अकील अहमद (चांदपुर )-: बीएड द्वितीय वर्ष में इकरा असलम ने 75.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मीनू ने 75.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और हर्षित गौड़ ने 74.42 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएड प्रथमवर्ष में शिप्रा शर्मा ने 70.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, नितिन शर्मा ने 67.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और अनुज वर्धन ने 64.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एच जी पाठक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी अपने जीवन में इतनी मेहनत करना ताकि एक सफल व्यक्ति बनकर अपने माता पिता और गुरुजनों का गर्व से सिर ऊंचा कर दो। बीएड प्रभारी दीपक सरोहा ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की सच्ची संपत्ति उसके विद्यार्थी होते है, अतः आप ऐसे कीर्तिमान स्थापित करना ताकि शकुंतला महाविद्यालय का नाम देश में हो। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ अनिल सिंह ने भी सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। उपप्राचार्य डॉ शिवानी शर्मा, डॉ मनोज कुमार, अमित कुमार,अमित चौहान , अभिषेक अग्रवाल, मितुल कुमार, दिवाकर, हर्षी अग्रवाल, पारुल राव, गुंजन शर्मा, नैंसी त्यागी,स्वाति शर्मा,ब्रजबाला देवी, शिवानी त्यागी सभी ने शुभकामनाएं दी।
