Ludhiana dengue cases 2026:डेंगू अलर्ट: 300+ संदिग्ध मरीज, सिर्फ 1 केस की पुष्टि
बढ़ते मामलों के बीच जांच प्रक्रिया पर सवाल; ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ अभियान तेज
लुधियाना, पंजाब: शहर में डेंगू के मामलों (Ludhiana Dengue Cases) को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। विभिन्न अस्पतालों में 300 से अधिक संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक केवल 1 डेंगू पॉजिटिव केस की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पुष्टि किया गया मरीज बहादुरके रोड के पास आनंद कॉलोनी का निवासी है। वहीं सिविल अस्पताल लुधियाना, खन्ना, जगराओं और रायकोट के सेंटिनल सर्विलांस सेंटरों में सैकड़ों सैंपलों की जांच की जा चुकी है।
हालांकि, कई मामलों में क्रॉस सैंपलिंग के आधार पर रिपोर्ट नेगेटिव बताई जा रही है, जिससे डेंगू जांच प्रक्रिया (Dengue Testing Issue) पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, डेंगू की पुष्टि के लिए एलिजा (ELISA) टेस्ट सबसे विश्वसनीय तरीका है, लेकिन पुराने सैंपलों की दोबारा जांच से भ्रम की स्थिति बन सकती है।
🦟 डेंगू रोकथाम अभियान:
डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत एंटी-लार्वा टीमें शहर के कई इलाकों में जांच कर रही हैं।
डेंगू हॉटस्पॉट क्षेत्रों जैसे चंद्र नगर, सुनेत, दाना मंडी, टिब्बा रोड, आजाद नगर और रणजीत नगर में निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुनेत इलाके में एक वाटर कूलर से डेंगू का लारवा भी मिला है।
⏰ हॉटस्पॉट चेकिंग अपडेट:
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि हर शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे तक डेंगू संभावित क्षेत्रों (Hotspots) की विशेष जांच की जाएगी। इसके साथ ही शहरी इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए टीमों का गठन किया गया है।




