लखनऊ
लखनऊ पुलिस ने दुष्मर्क करने के आरोपी को गिरफ्तार किया !
लखनऊ -: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस ने दुष्मर्क करने के आरोपी अनूपम तिवारी उर्फ सत्यम तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर 28 अप्रैल 2025 को वृन्दावन नहर, थाना पीजीआई क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ मु0अ0स0 189/2025 धारा 74/64/140(4)/127(2)/76 BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
आवेदिका द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर यह मामला 27 अप्रैल 2025 को दर्ज किया गया था। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और मामले की विवेचना जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में थाना पीजीआई के पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनमें 30नि0 श्री प्रभात बालियान, का0 प्रदीप गुलिया, हे0क0 जंग बहादुर, और का0 ओमकार पटेल शामिल थे।


