मनोरंजनराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

लाइगर को निगेटिव रिव्यू से हुआ नुकसान, बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी शुरुआत

विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामना चुके है। इस फिल्म के साथ विजय देवरकोंडा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। रिलीज से पहले फिल्म लाइगर से उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉलीवुड की तरफ से बॉक्स ऑफिस पर पड़े सूखे को दूर करेगी। विजय देवरकोंडा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए माना जा रहा था कि पूरे भारत में यह फिल्म छा जाने वाली है। इसे 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ेगी और नए बनाएगी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। क्रिटिक्स से मिले मिक्स्ड रिव्यू और दर्शकों के निगेटिव रिएक्शन की वजह से फिल्म ने सभी भाषाओं में 21 से 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले 27-29 करोड़ रुपये की उम्मीद की जा रही थी। बताया जा रहा है कि फिल्म के तेलुगू वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है।रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लाइगर सिंगल स्क्रीन ऑडियंस के हिसाब की फिल्म है। वो दर्शक जो सिनेमा हॉल में बिना बुकिंग के जाकर एन्जॉय करते हैं।

रिया कपूर की नेक्स्ट में करीना कपूर खान के बाद हुई तब्बू की एंट्री !!

ऐसे में अगर सिंगल स्क्रीन ऑडियंस को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई। तो मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म को जबरदस्ती टारगेट किया जा रहा है। इसी के चलती ओपनिंग डे पर सुबह अच्छी ओपनिंग के बाद दोपहर में इसकी कमाई में गिरावट देखी गई थी। अब आगे क्या होता है यह तो समय ही बताएगा।डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें विजय देवरकोंडा ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है। विजय का किरदार लाइगर बॉक्सिंग में भले ही चैंपियन है, लेकिन जुबान से लडख़ड़ाता है। उसे हकलाने की दिक्कत है। फिल्म में अनन्या पांडे, लाइगर की प्रेमिका तान्या के रोल में हैं। इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन ने फिल्म में कैमियो किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button