देहरादून

उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था चरमराई , सूर्यकान्त धस्माना देहरादून में दिनदहाड़े गोलीबारी से युवक की हत्या ,कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना” !

देहरादून -:  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर धामी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तिब्बती मार्केट, प्रेस क्लब के निकट हुई दिनदहाड़े गोलीबारी में एक युवक की हत्या के मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था रसातल में पहुंच चुकी है और अपराधियों के दिलों से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।

धस्माना ने बताया कि आज सुबह परेड ग्राउंड से टेनिस खेलकर लौट रहे अर्जुन शर्मा नामक युवक पर बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी कर दी और मौके से फरार हो गए। यह घटना प्रेस क्लब से महज कुछ कदम की दूरी पर घटी है। कांग्रेस नेता ने हाल में हुई अन्य वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह पलटन बाजार में गुंजन नामक युवती का चाकू से गला रेतकर कत्ल किया गया, जबकि हत्यारा शांतिपूर्वक पुलिस के पास आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। इसी सप्ताह ऋषिकेश में तीन युवतियों की हत्या और हरिद्वार में रविदास जयंती के भंडारे में गोलीबारी से दो लोगों की मौत जैसी घटनाओं ने उत्तराखंड को अपराध के मामले में यूपी-बिहार की श्रेणी में ला खड़ा किया है।

धस्माना का आरोप है कि सरकार का ध्यान ‘नफरती क्रियाकलाप’ करने वालों की पीठ थपथपाने और जमीनों के विवाद सुलझाने में लगा है, जबकि पुलिस अपराध पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। अपराधी इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के राजभवन कूच का एक प्रमुख मुद्दा राज्य की ध्वस्त कानून-व्यवस्था और अंकिता भंडारी सहित महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा होगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button