uncategrized

कुसमरा BOI शाखा पर उद्यमी योजना में फर्जीवाड़ा, पीड़ित ने लगाए रिश्वत के आरोप !

मैनपुरी -: ( कुसमरा )-: कस्बा निवासी  युवक ने स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया, कुसमरा शाखा पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बड़े फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मयंक के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से ₹5 लाख का लोन प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका।
                   पीड़ित का आरोप है कि शाखा प्रबंधक मनोज भट्टाचार्य और फील्ड ऑफिसर राघवेन्द्र द्वारा जानबूझकर लोन सर्वे में आवेदक का गलत फोटो लगाकर फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई। इतना ही नहीं, लोन स्वीकृति के नाम पर उनसे ₹10,000 की रिश्वत भी ली गई, परन्तु लोन आज तक स्वीकृत नहीं किया गया।पीड़ित ने यह भी बताया कि उन्होंने जो व्यवसाय बैंक को योजना के तहत प्रस्तुत किया था, उसमें भी बैंककर्मियों द्वारा दस्तावेजों में हेरफेर किया गया।
                                    इससे उनकी आर्थिक योजना चौपट हो गई और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की साख को ठेस पहुंची।मामले की शिकायत मयंक ने कई बार अग्रणी जिला प्रबंधक, मैनपुरी से की, लेकिन हर बार केवल कागजी खानापूर्ति करके शिकायतें ठंडे बस्ते में डाल दी गईं। अब उन्होंने जिलाधिकारी मैनपुरी और जोनल प्रबंधक, आगरा से न्याय की गुहार लगाई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाखा प्रबंधक का व्यवहार आम ग्राहकों के प्रति भी उग्र और असहयोगात्मक है, जिससे बैंक की छवि लगातार धूमिल हो रही है। इस पूरे प्रकरण ने सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और बैंकिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इधर  एलडीएम मैनपुरी ने बताया कि पूर्व में शिकायत मिली थी , पुन: शिकायत मिलना जांच का विषय है जांच उपरान्त जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी |

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button