उत्तराखंड
कड़ों की बाजीगरी : 2.71 करोड़ पौधे रोपे, फिर भी घट गई हरियाली !
मथुरा में 15 वर्षों में 2.71 करोड़ पौधे रोपने के दावे के बावजूद जिले का वन आवरण 6.66 वर्ग किमी घट गया है। एफएसआई की सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े पौधरोपण के सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि विभाग पौराणिक वनों के विकसित होने से हरियाली बढ़ने की बात कह रहा है।
- आंकड़ों की बाजीगरी : 2.71 करोड़ पौधे रोपे, फिर भी घट गई हरियाली
- एफएसआई की रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल !
कागजों में बढ़ रहे पाैधरोपण का दावा जमीन पर खोखला साबित हो रहा है। सरकारी आंकड़ों में जहां साल दर साल पाैधरोपण बढ़ता जा रहा है, पर वास्तव में हरियाली का दायरा घटता जा रहा है। सामने आया है कि जिले में पिछले 15 वर्ष में कुल 2.71 करोड़ पौधे रोपे गए हैं। ऐसे में हरियाली बढ़नी चाहिए थी पर कमाल यह रहा कि जिले में वन आवरण का क्षेत्र इस अवधि में 6.66 वर्ग किमी घट गया। एफएसआई की सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा होने से अब वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
