uncategrized

जालौन ने किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान !

भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश, जनपद जालौन ने किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। रबी की बुआई से पहले खाद, बीज, पानी और बिजली की किल्लत न हो, इसके लिए संघ ने सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।

किसानों की मुख्य मांगें:

  • सहकारी समितियों पर समय से खाद उपलब्ध कराया जाए – किसान कई दिनों लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं, जबकि निजी दुकानों पर डीएपी ₹1500–1600 और यूरिया ₹300–340 में बेची जा रही है।
  • बुंदेलखंड की जमीन ज्यादा पानी सोखती है, इसलिए किसानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिले – फिलहाल सिर्फ 6–7 घंटे ही लो वोल्टेज बिजली मिल रही है।
  • खेतों तक पहुंचने वाले चकरोड और सिंचाई हेतु गूलों का नवीनीकरण कराया जाए, मनरेगा व जनप्रतिनिधियों की निधि से पक्के रास्ते बनें।
  • माधौगढ़ क्षेत्र में गन्ना मिल की स्थापना हो।
  • बीज विकास निगम व एनएससी द्वारा दिए जा रहे घटिया और महंगे बीज की जांच कर सुधार हो।
  • खरीफ फसलों के बीमा क्लेम व अतिवृष्टि मुआवजा तुरंत किसानों को मिले।
  • चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनमाने बीज वितरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
  • कृषि यंत्रों के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन और पैसा लेने के बाद न तो यंत्र दिए गए और न ही धन वापस – किसानों की राशि लौटाई जाए।
  • सोलर ट्यूबवेल सब्सिडी में विद्युत कनेक्शन की अनिवार्यता खत्म की जाए, ताकि ज्यादा किसान लाभ ले सकें।

भारतीय किसान संघ ने साफ कहा है कि यदि सरकार ने इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 9 सितम्बर 2025 को जालौन जनपद के सभी 9 विकासखंड मुख्यालयों पर किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में ज्ञापन मुख्यमंत्री, कृषिमंत्री और जिलाधिकारी को खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से सौंपा गया। किसान नेताओं का कहना है – “अगर सरकार अभी से तैयारी नहीं करती तो रबी की बुआई संकट में फंस जाएगी और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।”

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button