उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बिजनौर के नेतृत्व में “जय हिंद यात्रा” में शिरकत

विचार सूचक -: ( बिजनौर )-: शहर कांग्रेस अध्यक्ष बिजनौर हुमायूँ बेग के नेतृत्व में ,  पूर्व आईएएस आर के सिंह , मुजफ्फरनगर कोऑर्डिनेटर चितवन शर्मा, उपाध्यक्ष शारिक अली, महासचिव मोहम्मद हनीफ, वसीम अकरम, सुधीर कुमार, नासिर चौधरी, वसी उर रहमान, रिफ़ाकत चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों की ” जय हिंद यात्रा” में गौरवपूर्ण सहभागिता ।इस यात्रा के मुख्य अतिथि अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद माननीय कुंवर दानिश अली जी रहे, जिन्होंने यात्रा का नेतृत्व करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
                        हुमायूँ बेग ने अपने वक्तव्य में कहा  “यह यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के  अद्वितीय बलिदान को नमन और स्वतंत्रता की अमर ज्योति को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प है।” यात्रा में कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, तथा वातावरण देशभक्ति के उत्साह से ओत-प्रोत हो उठा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button