उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन

औरंगाबाद -:  यहां के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार संतोष को राज्य सरकार की ओर से लोक अभियोजक नियुक्त किए जाने पर अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया । रविवार की रात शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र आदि भेंट कर उन्हें विधिवत सम्मानित किया गया और विधि के क्षेत्र में 4 दशकों से उनके योगदान को रेखांकित किया गया ।
श्री संतोष को यह सम्मान कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर , विनय कुमार सिन्हा, इं बी के श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र प्रसाद एवं अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार संतोष की गिनती एक विद्वान एवं कुशल विधिवेता के रूप में की जाती है और इनके लोक अभियोजक बनने से न्यायालय में सरकार के पक्ष को मजबूती से रखा जा सकेगा । साथ ही लोगों को सहज एवं त्वरित न्याय मिलने में आसानी होगी । कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध लोगों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी ।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button