अंतराष्ट्रीय
4.4 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रताअफगानिस्तान(Afghanistan) में महसूस किए गए
काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही. ये झटके दोपहर में 1.39 मिनट पर आए. कहा जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र राजधानी काबुल से 179 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व की तरफ था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 68 किमी नीचे थी. फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.





