main slideखेल

न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारत की युवा टीम, हार्दिक पांड्या संभाल रहे कमान !

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में नई शुरुआत करने को तैयार हैं. दोनों टीमें यहां से 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेंगी.

भारत VS न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कर रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है, जिसमें दोनों ही टीमें दो साल बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के नई रणनीतियों को परखने का सिलसिला शुरू कर देंगी.

भारत ने यहां हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में अपनी युवा टीम उतारी है, जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, केए राहुल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी जैसे बड़े नामों को इस सीरीज से आराम दिया गया है.

भारतीय टीम: शुभमन गिल, इशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या , ऋषभ पंत , दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , कुलदीप यादव, हर्षल पटेल.

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे , केन विलियमसन , ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button