खेल

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, अनुष्का शर्मा को टी-20 और हरलीन देओल वनडे टीम की कमान

News Article Hero Image

हरलीन देओल (कप्तान)

मुंबई। बीसीसीआई ने इस साल होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारत-ए महिला टीमों का ऐलान कर दिया है, जिसमें इंग्लैंड-ए के विरुद्ध तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली अनुष्का शर्मा को टी-20 टीम की कप्तान बनाया गया है, जबकि वृंदा दिनेश को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, वनडे प्रारूप में हरलीन देओल टीम की कप्तानी करेंगी और प्रतिका रावल उपकप्तान होंगी।

टीम में उभरती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किनारे खड़ी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलता है। जी. कमलिनी और वैष्णवी शर्मा दोनों टीमों में शामिल हैं। जिंतिमणि कलिता को दोनों प्रारूप में पहली बार भारत ए टीम में मौका मिला है। अन्य नए चेहरों में तनीषा सिंह को वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि पूर्वजा वर्लेकर टी-20 टीम का हिस्सा होंगी। भारत ए का यह दौरा 20 जून से टी-20 सीरीज के साथ शुरू होगा, इसके बाद 28 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

भारत ए टी20 टीम

अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वजा वर्लेकर, जिंतिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सेहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर।

भारत ए वनडे टीम

हरलीन देओल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिंतिमानी कलिता, साइमा ठाकोर।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 20 जून
  • दूसरा टी20: 23 जून
  • तीसरा टी20: 25 जून

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 28 जून
  • दूसरा वनडे: 1 जुलाई
  • तीसरा वनडे: 4 जुलाई

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button