अयोध्या

आयोध्या धाम स्टेशन पर द्वितीय तल पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय का उद्घाटन !

आयोध्या -: उत्तर रेलवे के आयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु द्वितीय तल पर निर्मित वातानुकूलित प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया गया। यह नवीन वातानुकूलित प्रतीक्षालय यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वच्छ एवं आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराएगा। प्रतीक्षालय में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयासरत है और इसी क्रम में आयोध्या धाम स्टेशन पर यह नई सुविधा जोड़ी गई है। इससे विशेष रूप से दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को यात्रा के पूर्व और पश्चात आराम करने की सुविधा प्राप्त होगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button