कुसमरा में झोलाछाप ने युवक को गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी,पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर !

कुसमरा/मैनपुरी – क्षेत्र के ग्राम नगला खूनी निवासी मोनू पुत्र शंभू दयाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया। मैनपुरी रोड़ पर झोलाछाप गौरव चतुर्वेदी क्लीनिक का संचालन करते हैं और दो दिन पहले उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर छिबरामऊ घुमाने ले गया और लौटते समय उसने एक अज्ञात बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद घबराकर वहाँ से गाड़ी भगा लाया और अपने किसी मित्र के यहाँ कार खड़ी कर दी। तभी हड़बड़ाहट में मेरा पर्स जिसमें दस हजार रुपए थे और मेरा स्टेबलाइजर गाड़ी में ही छूट गया। जब मैंने उनसे मांगा तो वह अब मां बहन की गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हैं।और पीड़ित ने बताया कि मेरी मैनपुरी रोड़ पर डीएवी स्कूल के पास पान बीड़ी की दुकान है।जिसे वह खोलने पर भी धमकी देता हैं। पीड़ित ने पूरे मामले की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।वहीं चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।


