यदि अपराध घटित हुआ तो प्रभारी निरीक्षक होंगे जिम्मेदार – :पुलिस अधीक्षक
कालपी -: ( सतीश द्विवेदी )- : नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने बीती शाम कोतवाली कालपी में औचक निरीक्षण कर निर्देश दिए।
रविवार की शाम नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह उरई से चलकर अचानक कोतवाली कालपी पहुंचे वही उन्होंने पूरे कोतवाली में भ्रमण कर जायजा लिया तथा साफ सफाई व्यवस्था सही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक हौंसला अफजाई किया |

उन्होंने कार्यालय में जाकर अभिलेखो के रखरखाव को देखकर संतुष्ट हुए वह भ्रमण करते हुए कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे कक्ष में मौजूद दीपेंद्र मिश्रा से आईजीआरएस के बारे में पूछताछ की मिश्रा ने तत्काल जवाब में कहा की जो शिकायतें प्राप्त होती है उन शिकायतों को तत्काल निस्तारण करवा कर जांच आख्या सहित उरई पटल में भेजना की पहली प्राथमिकता होती है |
इस समय एक भी शिकायत लंबित नहीं है कंप्यूटर ऑपरेटर की बात को एसपी सुनकर संतुष्ट होकर खुश हुए उन्होंने कार्यालय में बैठकर अभिलेखों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कुछ त्रुटियां पाए जाने पर ठीक करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी से कहा कि नगर से लेकर कोतवाली क्षेत्र में समय से ड्यूटी में पुलिस जवानों को भेजें साथ में आप भ्रमणशील रहे जिससे क्षेत्र में कोई अपराध न घटित हो सके तथा नगर से लेकर क्षेत्र में अमन शांति सदैव बनाए रखने के लिए निर्देश दिए बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया उप निरीक्षक ओंकार सिंह दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र मिश्रा आशीष कुमार आदि लोग मौजूद थे।
फोटो फोटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए।
