उत्तर प्रदेश

आवास विकास शहरकालोनी एवं अलीगंज खूंटी चौराहा में शराबियों के आतंक से लोग परेशान ,निर्धारित समय के बाद भी बिकती रहती है शराब – स्थानीय लोगों ने की कार्यवाही की मांग

बांदा -: शहर के आवास विकास कालोनी एवं अलीगंज खूंटी चौराहा में संचालित शराब की दुकान लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। शराब के दुकान के पास रोजाना लगने वाले शराबियों के जमघट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आये दिन शराबियों द्वारा उत्पात मचाया जाता है। वहीं निर्धारित समय के बाद बाद भी शराब दुकान खुले रहने से शराबियों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।
शहर के आवास विकास कालोनी व इंदिरा नगर, अलीगंज खूंटी चौराहा में स्थित शराब के दुकानों के शाम ढलते ही शराबियों की भीड़ जमा होना शुरू हो जाती है। अपने वाहनों से आने वाले शराबियांे के द्वारा इधर-उधर अव्यवस्थित ढंग से अपने वाहनों को खड़ा करने से स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों को आये दिन समस्याओं को सामना करना पड़ता है।
                         यदि शराबियों से वाहन हटाने को कहा जाता है तो शराबियों के द्वारा स्थानीय लोगों व राहगीरों से गाली-गलौज करना आम बात हो गया है। इतना ही नही शराब के दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय रात्रि के दस बजे के बाद भी शराब की दुकानों को मनमाने ढंग से देर रात तक खोला जाता है। वहीं जब इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह से बात की गई उन्होंने कहा कि मदिरा की जो भी दुकान शहर में खुली है उनका खुलने का समय 10 बजे सुबह से लेकर रात में 10 बजे तक है रात में 10 बजे बाद क़िसी शराब की दुकानों में शराब बिकती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि मनमानी करने वाले शराब कारोबारियों पर प्रशासन कब कार्यवाही करता है,या फिर इसी तरह आम जनमानस को कष्ट का सामना करना पड़ता रहेगा!

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button