धर्म - अध्यात्म

 राशिफल (Horoscope)30 दिसंबर 2022

राशिफल (Horoscope) 30 दिसंबर 2022
मेष
संवेदनशीलता के कारण आपका मूड बदलता रहेगा। अपने बर्ताव में ज्यादा परिवर्तन न करें।अपने अनुभवों का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।बुद्धिमान लोगों से सलाह अवश्य लें। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ
घर के रखरखाव में आप रुचि लेंगे। दोस्त आपका सहयोग करेंगे। दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी।छात्र अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। करीबी लोगों से सद्भाव रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को किसी विशेष बड़े अभियान में सफलता मिल सकती है।
मिथुन
अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। ऋण चुकाने का बेहतरीन समय है। वृद्धजनों की सेवा में तत्पर रहेंगे। पारिवारिक मसले दूर कर पाएंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर तनाव में रहेंगे।
कर्क
राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। आपकी बड़ी समस्या दूर हो सकती है। रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। कुटुंबियों के साथ प्रेम रहेगा।
सिंह
बातचीत के माध्यम से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी दोस्त के नकारात्मक व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है।गलत बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा। किसी को भी धन उधार देने से बचें। वाहन चलाने में लापरवाही न करें।
कन्या
शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे।स्टूडेंट्स को काफी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद सफलता निश्चित है। आर्थराइटिस के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। शुभ सूचना मिल सकती है। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। परिजनों से मुलाकात होगी।
तुला
स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।रात में परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कारोबार संबंधी दिक्कत कासमाधान आपको मिल जायेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में विजय मिल सकती है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। घरेलू समस्या दूर हो सकती है।
वृश्चिक
किसी पर भरोसा करना हानिकारक हो सका है। अपना काम स्वयं करें।बड़ी जिम्मेदारी दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। फेफड़ों में संक्रमण, शुगर से पीड़ित होने की सम्भावना है। संचार माध्यम का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। परिवार के माहौल को खुशनुमा बनाये रखें। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों को टालना बेहतर होगा। यात्रा सफल रहेगी।
धनु
व्यायाम, कसरत से आपकी सेहत सुधरेगी। रोमांचक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। आपको धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। भाई-बहन आपको काफी लाभ पहुँचायेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। घरेलू कार्यों में आप हाथ बटायेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ कमी रहेगी। अपने माता-पिता की बातों को मानें।

मकर
आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। विवाहित जीवन में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिन्ता खत्म होगी। अज्ञात बाधा दूर होगी। ऑनलाइन आपको कोई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।
कुंभ
विरोधियों पर हावी रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा होगी।युवाओं को अच्छे मौके मिलेंगे। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। बच्चों के व्यवहार से मन में गर्व की अनुभूति होगी। सामाजिक संगठ के काम करेंगे।
मीन
स्वास्थ्य समस्या आज दूर हो सकती है।नए काम के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। इससे आप आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। बुरे सपने परेशान कर सकते हैं।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button