राशिफल (Horoscope)28 जुलाई 2022
राशिफल (Horoscope) 28 जुलाई 2022
मेष
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आपको किसी कानूनी मामले में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की हो सकती है।
वृष
आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे भूल कर नई शुरुआत करने का समय हैं। जनप्रतिनिधि राजनेता एवं जनसंपर्क या सेवा कार्य सेजुड़े वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन है।विद्यार्थियों को करियर संबंधित परीक्षा की तैयारियों के लिए समय देने की जरुरत हैं। तरक्की जरूर मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन
सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। यात्रा के योग हैं। आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कर्क आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। कार्य करने को लेकर दिमाग में नये-नये आइडिया आएंगे।कार्यों में सफलता के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। इन आइडिया को भुनाना होगा, जो आपके कार्य को सरल बनाएँगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिलावाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है कोई बहुत बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
सिंह
कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। बुद्धि से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। व्यापारिक संबंधों को महत्व देंगे।अनुशासन नियमों का ध्यान रखेंगे। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। लोभ प्रलोभन से बचें। स्वास्थ्य पर फोकस बढ़ाएं। उधार न लें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। अनुशासन बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या
नौकरीपेशा जातकों और छात्रों के लिए दिन अच्छा रह सकता है।व्यापार में लाभ की उम्मीद है. मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।
तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आपको संतान के कैरियर की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। यदि आपको परिवार का कोई सदस्य सलाह दे, तो उनकी बात सुनना व समझना बेहतर होगा। मित्रों से भेंट होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग भी हैं।
वृश्चिक
व्यापार में लाभ की उम्मीद है। सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन आदि का जश्न हो सकता है।
धनु
आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।
मकर
आज मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। से आप नयी जीवनशैली की शुरुआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मक्षेत्र में अपनी सारी ऊर्जा कार्य को बढ़ाने में लगाना होगा, साथ ही कार्य पूर्ण होने पर आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। कपड़ों के बिजनेस में धन-लाभ की आशा रहेगी, इसके लिए आपको ग्राहकों से मेलजोल बढ़ाना होगा।
कुंभ
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन
नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी।विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।
पं सुभाष पाण्डेय





