धर्म - अध्यात्म

राशिफल 8 अगस्त 2025(राशिफल)

राशिफल  (राशिफल)  8 अगस्त 2025

मेष
कार्यस्थल पर विचारों को सराहा जाएगा। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा।यदि आप किसी प्रोजेक्ट में फंसे हैं, तो उसका हल मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी असहमति हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका पाएंगे।

वृषभ
रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है।व्यवसायियों को नया सौदा मिल सकता है जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी।

मिथुन
मानसिक उलझनों के चलते निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है। यात्रा के योग हैं, लेकिन सावधानी बरतें।

कर्क
कार्यक्षेत्र में किसी पुराने सहयोगी से टकराव की संभावना है। दिन आत्मविश्लेषण और आत्मचिंतन का है। विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

सिंह
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।सफलता की नई राहें मिल सकती हैं। धन लाभ के संकेत हैं और निवेश से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में शांति रहेगी।

कन्या
मेहनत रंग लाएगी लेकिन विलंब संभव है। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

तुला
आकर्षण और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन साथी कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। दिन मिलाजुला रहेगा।पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव है, लेकिन आपसी संवाद से हल निकलेगा।

धनु
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर
योजना सफल होगी और सुझावों को महत्व मिलेगा। दिन कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों से भरा हो सकता है।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है।

कुंभ
दोस्तों से अनबन हो सकती है, और कोई पुराना विवाद उभर सकता है। दिन थोड़ा सावधानीपूर्वक चलने वाला है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन
कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दिन अनुकूल है। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में लाभ होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button