धर्म - अध्यात्म

राशिफल(horoscope ) 2 मई 2023

राशिफल (horoscope )  2 मई 2023
मेष
आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी इनकम होगी। नई तकनीक आपके बिजनेस को आगे बढ़ाएगी। अपने फालतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अपने कारोबार और परिवार दोनों में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके कार्य में मदद करेंगे। कहीं यात्रा पर जाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
वृषभ
अपने हर काम को रचनात्मक तरीके से करेंगे। दिन अच्छा रहने वाला है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार में किसी समारोह पर पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में लाभ होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। कहीं से धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। कार्यस्थल पर लोग आपको नोटिस करेंगे। अपने परिवार तथा बच्चों पर पूरा ध्यान देंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको नई जॉब मिलने के योग हैं।
मिथुन
दिन खास रहने वाला है। कुछ बेहतरीन अवसर मिलेंगे।कार्यक्षेत्र में इच्छाएं पूरी होंगी। वेतन बढ़ने के साथ-साथ रुतबा ऊंचा होगा। इनकम बढ़ने के कई रास्ते खुलेंगे। लवमेट्स अपने रिश्तों में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे अपनी बुद्धि, विवेक से हर तरफ सफलता हासिल करेंगे। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग है। परिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान निकलेगा। कुछ नये कंस्ट्रक्शन कराकर मकान को बढ़िया बनाने का प्लान करेंगे।
कर्क
कहीं ट्रांसफऱ हो सकता है। यह आपके हित में होगा। दफ्तर में काम करने की इच्छा बढ़ेगी।कार्यों में नया बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। कोई निर्णय आपके पक्ष में होने की संभावना कम है। जो अविवाहित हैं, उनका रिश्ता तय होगा। बेवजह की चिंताओं से आपके सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। छात्रों के लिए दिन शानदार रहने वाला है।
सिंह
सुख सुविधाएं बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी संपत्ति मिलने के योग हैं। दिन शानदार रहेगा। आप परिवार के साथ सद्भावनापूर्वक दिन बिताएंगे। कारोबारी कार्यों में कुछ रूकावटें आएंगी, लेकिन जल्द ही समाधान भी निकल जायेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों से आपके रिश्ते अच्छे होंगे। आपके अंदर आध्यात्मिक विचार विचार आयेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक रहेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या
आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। दिन गजब रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च करेंगे। घर परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। अगर नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। दंपत्ति एक साथ कहीं घूमने जाएंगे।
तुला

अपनी क्षमता पर विश्वास करके आगे बढ़ेंगे। दिन की शुरुआत ठीक होगी।कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलने के प्रबल योग हैं। कोई नया काम हाथ में लेंगे और सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। साझेदारी के बिज़नेस में लाभ होगा। कुछ बचत भी करेंगे। किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ होगा। परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे।
वृश्चिक
अपने नए बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। प्रमोशन लाने वाला दिन है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। यार-दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करने से बचें। सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तली हुई चीजों का सेवन ना करें। आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी। अच्छा धन अर्जित करेंगे। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में जाएंगे। करीबी लोगों से भेंट होगी।
धनु
धार्मिक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। खुशहाल वातावरण में दिन बिताएंगे। अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ की संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, कोई शुभ सूचना मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट को दोस्तों के साथ मिलकर पूरा करेंगे। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी।
मकर
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। दिन आपके लिए मनोनुकूल रहेगा।पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी में मनचाही प्रगति मिलेगी। समाज में भी नाम होगा। परिवार के सदस्यों के बीच मधुर वातावरण बना रहेगा। बिजी होने के कारण सेहत पर ध्यान नहीं देंगे। इससे दिक्कत होगी।
कुंभ
कार्यकुशलता से आपकी प्रगति होगी। दफ्तर में कुछ समस्या आ सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। शांत और ठंडे दिमाग से आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र या भाई से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। दोनों किसी सामाजिक समारोह मे भाग लेंगे।
मीन
परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दिन बेहतर रहेगा। कार्यों को करने में कोई रुकावट आएगी। समस्याओं को दूर कर और आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में अपने बड़ों की सलाह लेंगे। कारोबार को लेकर कोई यात्रा होगी। मैरिड लाइफ खुशहाल रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी ।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button