धर्म - अध्यात्म

राशिफल 17 मार्च 2026 ( राशिफल)

राशिफल   ( राशिफल)  17 मार्च 2026

मेष
किसी रुके हुए काम या आयोजन की योजना बना सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। परिवार के लोगों की सलाह से समस्याएँ हल होंगी। जीवनसाथी से बात करते समय थोड़ा धैर्य रखें। यात्रा से लाभ संभव है।

वृषभ
काम में अचानक लाभ-हानि दोनों की स्थिति बन सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। मन में नए विचार आएंगे।रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम जीवन अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य में बीपी या शुगर वाले लोग ध्यान रखें।

मिथुन
कोई खास अवसर मिल सकता है। काम में सफलता के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालें।

कर्क
घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी या व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा।

सिंह
किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और नई पहचान बन सकती है।

कन्या
मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम का दबाव अधिक हो सकता है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव कम रखें।

तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भावनाओं में संतुलन रखना जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु
किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर
वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लाभ देगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।

कुंभ
काम में थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी।निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोचें।

मीन
दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी लेकिन बाद में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button