uncategrized

जौनपुर के केराकत में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ,व्यक्ति नहीं प्रदेश में जनपद जौनपुर का नाम रोशन हुआ है: डॉ0 प्रदीप सिंह

जौनपुर- : जनपद के केराकत विकास खंड सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के 45 वर्ष बाद पहली बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह का स्वागत अभिनंदन समारोह विशिष्ट अतिथि संत कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह पूर्व प्रमुख केराकत की उपस्थिति में विकासखंड के कर्मचारी अधिकारी परिवार द्वारा किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह ने डॉ0 प्रदीप को जौनपुर कर्मचारी समाज का मसीहा एवं गौरव बताते हुए प्रदेश के 68 जनपदों द्वारा उनके निर्विरोध निर्वाचन को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक बताया। जनपद के केराकत प्रधान संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह ने डॉ0 सिंह के व्यक्तित्व को अनूठा बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। सेवानिवृत्ति सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवतार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने जिस पौधे को लगाया था आज वह विशाल वृक्ष बन गया है और अपनी छाया से जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश को शीतल सुखद अनुभूति प्रदान कर रहा है।

सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर राना ने प्रदेश में हुए निर्विरोध निर्वाचन हेतु समस्त जनपदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ प्रदीप सिंह अजातशत्रु हैं इनके नेतृत्व मे प्रदेश संगठन मजबूत हुआ है तथा अब जनपद से प्रदेश तक कर्मचारी समस्याओं का निराकरण और तेजी से होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह ने डॉ0 सिंह को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना किया।

स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार सहित धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश में किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं हुआ है बल्कि शिराजे हिंद की धरती हमारी मातृभूमि जनपद जौनपुर का नाम एक बार फिर से पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है इसके लिए हम पूरे प्रदेश के साथियों के आभारी एवं ऋणी हैं। जो जिम्मेदारी एवं विश्वास प्रदेश के साथियों ने हमारे कंधों पर रखा है उसका निर्वहन हम उनकी समस्याओं के निदान एवं कल्याण हेतु संघर्ष के साथ हमेशा करते रहेंगे। स्वागत सम्मान समारोह में सरताज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सिकरारा ,तेज बहादुर, विपिन यादव, अखिलेश यादव ,शिव हरि सिंह ,अजय लाल मौर्य ,प्रमोद कुमार शर्मा, मनीष यादव , जितेंद्र सिंह,

आसिफ अंसारी ,जयेश यादव, मटरू राम, सौरभ दुबे, संजय यादव ,पूजा यादव ,अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, ज्ञानचंद, राजेश कुमार, अशोक कुमार ,प्रदीप कुमार , प्रेमलाल, पिल्टियर ,प्रशांत कुमार, अजय कुमार, संतोष कुमार गौतम, चन्द्र शेखर, राजीव ,मनोज कुमार, मानसिंह ,नीतीश कुमार ,गोपीनाथ, हवलदार, पतिराज, रामकेश ,रोहित,श्रीकेश त्रिपाठी,मधुबाला मौर्य, रीना गुप्ता,आशापाल आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button