लखनऊ

गांवों में पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कर रही ‘ग्रीन चौपाल’ हर महीने के तीसरे शुक्रवार को गांवों में लग रही ग्रीन चौपाल, अब तक 14,318 गांवों में आयोजन 2030 तक यूपी के 15 फीसदी भाग को हरियाली से आच्छादित करने का लक्ष्य है योगी सरकार का

लखनऊ-: ( 7 फरवरी ) -:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2030 तक प्रदेश के हरित आवरण को 15 प्रतिशत तक लाने का निर्देश दिया है। यह लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब पौधरोपण को जनांदोलन का स्वरूप दिया जा सके। सीएम के विजन को केंद्र में रखते हुए वन विभाग ने गांवों में ग्रीन चौपालों का गठन करने का निर्णय किया और इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की। विभिन्न विभागों के सहयोग से प्रत्येक ग्रामसभा स्तर पर ग्रीन चौपाल का गठन किया जा रहा है। अब तक 14,318 गांवों में चौपाल का गठन/आयोजन किया जा चुका है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button