uncategrized

बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगा नया सहारा, पानीपत में बनेगा आधुनिक गर्ल्स कॉलेज

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी बड़ी सौगात, भाजपा विधायक प्रमोद विज की मांग पर सरकार ने दी मंजूरी

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी (पानीपत)सामने आई है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शहर में एक नए गर्ल्स कॉलेज के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

बुधवार को सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम(पानीपत) के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रमोद विज ने शहर में अलग महिला महाविद्यालय की आवश्यकता को लेकर प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक समर्पित कॉलेज समय की जरूरत है।

मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि जनहित और छात्राओं की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने जनता दरबार के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button