खेल

गिल और डिविलियर्सकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों में(गिल ) 

शुभमन गिल और एबी डिविलियर्स :भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए उनकी पहली ही सीरीज काफी यादगार रही जिसमें वह 700 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। शुभमन गिल  (गिल )   ने जबसे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से लगातार उनका प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है। वहीं अब उनकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ देखने को भी मिल रही है। हम आपको शुभमन गिल और एबी डिविलियर्स के 37-37 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

शुभमन गिल ने अब तक जहां 37 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं एबी डिविलियर्स ने अपने करियर में कुल 114 टेस्ट मैच खेले थे। गिल ने 37 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.35 के औसत से 2647 रन बनाए हैं। वहीं एबी डिविलियर्स ने 37 टेस्ट मैचों की 66 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.16 के औसत से 2267 रन बनाए थे।

शुभमन गिल 37 टेस्ट मैचों में अब तक कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसने मैच में काफी अहम भूमिका अदा की है। गिल 37 टेस्ट मैचों के बाद कुल 9 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं। वहीं एबी डिविलियर्स 37 टेस्ट मैचों में 4 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए थे।

शुभमन गिल का 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 269 रनों की पारी है। वहीं एबी डिविलियर्स जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाना जाता है उनका 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रनों का था।

शुभमन गिल और एबी डिविलियर्स दोनों की ही गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। गिल ने अब तक जहां 37 टेस्ट मैचों में 43 छक्के लगाने के साथ 295 चौके लगाए हैं तो वहीं एबी डिविलियर्स ने 37 टेस्ट मैचों में 7 छक्के और 303 चौके लगाए थे।

शुभमन गिल और एबी डिविलियर्स का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो गिल का बेहतर बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट है। शुभमन गिल ने अब तक 37 टेस्ट मैचों में 61.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स का 37 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 53.50 का था।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button