राज्य

पटना और गया से पांच इंटरनेशनल रूट पर जल्द शुरू होंगी विमान सेवाएं, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा !

पटना। बिहार को वैश्विक हवाई नक्शे पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत पटना और गया से पांच अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें शुरू करने के लिए व्यवहार्यता अंतर निधि (वीजीएफ) के जरिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह पहल बिहार को उत्तर में नेपाल, दक्षिण में कोलंबो, पूर्व में सिंगापुर और पश्चिम में शारजाह से सीधे जोड़ेगी।

  • पटना और गया से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने
  • राज्य सरकार देगी वित्तीय सहायता
  • पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वीजीएफ के तहत मिलेगी वित्तीय सहायता

एस. सिद्धार्थ ने बताया कि वीजीएफ का लाभ केवल उन विमानों को मिलेगा, जिनकी बैठने की क्षमता कम से कम 150 यात्रियों की होगी। छोटे विमानों को इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

वीजीएफ की राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है-

पटना-काठमांडू : प्रति राउंड ट्रिप 5 लाख रुपये गया-शारजाह : प्रति राउंड ट्रिप 10 लाख रुपये

  • गया-बैंकॉक : प्रति राउंड ट्रिप 10 लाख रुपये
  • गया-कोलंबो : प्रति राउंड ट्रिप 10 लाख रुपये
  • गया-सिंगापुर : प्रति राउंड ट्रिप 10 लाख रुपये

बिहार बनेगा अंतरराष्ट्रीय हब

एस. सिद्धार्थ ने कहा कि जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना और गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की भौगोलिक स्थिति बिहार को वैश्विक व्यापार और पर्यटन का केंद्र बनाने में सक्षम है। अब यह देखना है कि एयरलाइंस कंपनियां इन आकर्षक मार्गों पर कब से उड़ान शुरू करती हैं।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में मजबूत करेगी। इससे पर्यटन और उद्योग को नया आयाम मिलेगा, साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बिहार वैश्विक पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ बनेगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button