चुनावपश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा, BJP उम्मीदवार पर हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पश्चिम मेदिनीपुर के दंतान इलाके से मंगलवार को बड़ी घटना सामने आई, जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।

आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना पर हमला कर दिया। इस हमले में उनका हाथ टूट गया और उन्हें गंभीर हालत में मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी। रैली जब अंताला इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक एक समूह ने लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर तृणमूल से जुड़े थे, हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

हमले में कई वाहनों और मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और मोहनपुर पुलिस स्टेशन के सामने एग्रा-सोलपट्टा राज्य राजमार्ग को जाम कर दिया। वे हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाएं राज्य में तनाव और बढ़ा

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button