उत्तर प्रदेशकानपुरप्रमुख ख़बरेंराज्य
आठवीं पास शिवम अग्रवाल किडनी रैकेट का सूत्रधार
ट्रांसप्लांट के लिए वह दिल्ली और नोएडा तक के डॉक्टरों की लाता था

कानपुर :जालौन से 15 साल पहले मजदूरी करने कानपुर शहर आया आठवीं पास शिवम अग्रवाल किडनी रैकेट के कारोबार का सूत्रधार बन गया। एक अस्पताल में एंबुलेंस चलाकर अवैध रूप से किडनी की खरीद-फरोख्त कर ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह से हाथ मिला लिया। वह रिसीवर और डोनर की तलाश करने लगा। ट्रांसप्लांट के लिए वह दिल्ली और नोएडा तक के डॉक्टरों को लाने लगा। कम समय में अपराध की कमाई से लाखों के वारे-न्यारे होने लगे।
कल्याणपुर निवासी शिवम अग्रवाल ने दो शादी की। आरोप है कि पहली पत्नी उन्नाव की थी जिसे शिवम शराब पीकर अक्सर मारता पीटता था। उससे दोनों को पांच साल का बेटा है। इसी के चलते वह छोड़कर चली गई।
