लखनऊ

समाज कल्याण विभाग के प्रयासों से राष्ट्रीय मंच तक राज्य युवा उत्सव में बांदा के आश्रम पद्धति विद्यालय का शानदार प्रदर्शन विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए किया क्वॉलिफाई

लखनऊ : -( 24 दिसम्बर, 2025 )-: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली, जनपद बांदा ने राज्य स्तर पर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी विधा में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद विद्यार्थियों ने समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण से भेंट कर अपनी उपलब्धि साझा की। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक और योजनाधिकारी श्री जे राम ने बताया कि युवा कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया। इस उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, डिक्लेमेशन और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में सहभागिता का अवसर उन्होंने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में सामाजिक उपयोगिता और नवाचार पर अपने प्रोजेक्ट से निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया। इसके साथ ही 8 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्र स्तरीय युवा उत्सव के लिए भी क्वॉलिफाई किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button