main slide

ठेका कर्मियों को भुगतान न मिलने से नाराज श्रमिकों का धरना प्रदर्शन , रेल कोच फैक्ट्री में तीन महीने से वेतन लंबित, कर्मचारियों ने काम छोड़कर मुख्य गेट पर दिया धरना !

रायबरेली-: ( लालगंज)-: आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री लालगंज में कार्यरत ठेका कर्मचारियों का गुस्सा सोमवार को उस समय फूट पड़ा, जब उन्हें पिछले तीन महीनों (मई,जून,और जुलाई) का वेतन नहीं मिला। हिंदुस्तान फाइबर ग्लास वर्क्स  प्राइवेट लिमिटेड के सैकड़ों कर्मचारियों ने काम छोड़कर फैक्ट्री के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया।कर्मचारियों का आरोप है कि तीन महीने से सिर्फ आश्वासन देकर बात को टाला जा रहा है जिससे उनका त्यौहार का रंग भी फीका रहा  अब श्रमिकों पर आर्थिक बोझ भी आ गया है नाराज कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर धरना दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग की।कर्मचारियों की मांग श्रमिकों ने समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है।
                              कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन बार-बार केवल आश्वासन दे रहा है,लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।इस धरने के कारण फैक्ट्री में कामकाज प्रभावित हुआ कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। रेल कोच में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हो गई है जिसको खत्म कर पाना असंभव है मामलों को दबाने की कोशिश हमेशा रेलकोच प्रशासन करता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब रायबरेली में कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button