सुबह उठते ही ईश्वर ( God)को याद करने से साथ करें ये भी काम
दिन की शुरुआत सूर्य के किरणों के साथ होती है. सूर्य की किरणें इस बात का संकेत होती हैं कि आपका दिन भी सूर्य के प्रकाश की तरह प्रकाशमय हो. लेकिन आपका दिन कैसा बीतेगा? यह पूरी तरह से आपकी आदतों पर निर्भर करता है, इसलिए सुबह उठकर ऐसे काम करें, जिससे आपका पूरा दिन शुभ और सफल बीते. हमने अक्सर अपने बड़े-बुजुर्गों से कहते सुना है कि सुबह की शुरुआत जैसी होती है, पूरा दिन भी वैसा ही बीतता है, इसलिए सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद भगवान की पूजा-पाठ ( God) की जाती है.सुबह उठकर व्यक्ति को कौन से कार्य करने चाहिए, जिससे दिन अच्छा और खुशहाल बीते.
अपनी हथेली का करें दर्शन
सुबह उठकर सबसे पहले अपने दोनों हथेलियों को देखना चाहिए. हथेली देखकर ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥’ मंत्र पढ़ें. मान्यता है कि मनुष्य की हाथ के अग्रिम भाग में माता लक्ष्मी, मध्य में देवी सरस्वती और मूल में श्रीहरि विष्णु का वास होता है. इसलिए आंख खुलते ही हथेली देखने के लिए कहा जाता है, जिससे कि ईश्वर के दर्शन हो सके.
गायत्री मंत्र का करें जाप
सुबह उठकर सबसे पहले गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. सुबह उठकर ”ॐ भूर्भूव: स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् “ मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे आप जो कार्य करते हैं, उसमें एकाग्रता आती है. गायत्री मंत्र के जाप से दिन शुभ होता है.
पूजा-पाठ जरूर करें
प्रतिदिन पूजा-पाठ जरूर करना चाहिए. सुबह उठकर स्नान करें और इसके बाद घर के मंदिर में धूप-दीप जलाकर ही किसी काम के लिए बाहर जाएं. ऐसा करने से आपका दिन शुभ होता है और आप जो भी कार्य करते हैं, उस पर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसमें सफलता मिलती है.





