अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya)पर भूलकर भी न करें ये काम
वाराणसी: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का महापर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता हैं. इस बार ये महापर्व 22 अप्रैल को मनाया जाएगा.धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,ये पर्व स्नान,दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.इस दिन परम्पराओं के मुताबिक लोग सोने की खरीदारी करते है.ऐसा कहा जाता है कि इससे अनंत फल की प्राप्ति होती है. लेकिन स्नान दान और खरीदारी के अलावा इस दिन कई कामों की मनाही भी होती है. आइए जानते है काशी के ज्योतिषचार्य सुभाष पांडेय से की अक्षय तृतीया पर लोगों को क्या कुछ नहीं करना चाहिए.
बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर और ज्योतिषचार्य सुभाष पांडेय ने बताया कि जिस तरह इस दिन किए गए अच्छे कामों का अनन्त गुना फल मिलता है वैसे ही इस दिन किए गए गलत काम का भी फल अनन्त गुना बढ़ जाता है.
इस दिन लोगों को झूठ नहीं बोलना चाहिए और किसी को बेवहज परेशान भी नहीं करना चाहिए इससे भी जीवन में मश्किलें बढ़ जाती है.
इसके अलावा ये दिन विशेष पुण्य प्राप्ति वाला है इसलिए इस दिन पर मांस मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए.इससे भी मां लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं.
अक्षय तृतीया के दिन किसी को उधार पैसे भी नहीं देने चाहिए.ऐसा करने से भी घर से मां लक्ष्मी चली जाती है और दरिद्रता घर में आती है.
इसके अलावा इस दिन घर की तिजोरी की साफ सफाई करके पूजा पाठ करना चाहिए.तिजोरी किसी भी हाल में गंदा नहीं रखना चाहिए.





