अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच समाप्त हुई वार्ता)अलास्का
अलास्का: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलास्का ()अलास्का में वार्ता समाप्त हो चुकी है। दोनों देशों के नेताओं के बीच इस अहम मुलाकात को लेकर अलास्का की राजधानी एंकरेज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वार्ता के दौरान मुख्य मुद्दा यह रहा कि कैसे रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म किया जाए। ट्रंप और पुतिन की मुलाकात से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी का साथ जुड़े रहें।
ट्रंप और पुतिन के बीच समाप्त हुई वार्ता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता लगभग ढाई घंटे बाद समाप्त हो गई। दोनों नेताओं ने शीर्ष सलाहकारों के साथ बंद दरवाजों के पीछे मुलाकात की है।
अलास्का में ट्रंप समर्थकों में उत्साह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता जारी है। इस बीच अलास्का के एंकरेज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सैकड़ों समर्थक पुतिन-ट्रंप शिखर बैठक स्थल के पास जुटे हैं। ट्रंप समर्थक अमेरिकी झंडे और पोस्टर के साथ नजर आए।
ट्रंप और पुतिन के बीच वार्ता जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में पिछले 2 घंटों से अधिक समय से वार्ता जारी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी इस बैठक में मौजूद हैं।
ट्रंप और पुतिन के साथ बैठक में मौजूद हैं अन्य लोग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एंकरेज में रूस-यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित वार्ता शुरू कर दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित अन्य अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद हैं।
ट्रंप ने बैठक से पहले एयर फोर्स वन में कही थी ये बात
अलास्का के लिए उड़ान भरते समय एयर फोर्स वन में ट्रंप ने कहा कि वह इस बैठक से युद्ध विराम के साथ ही निकलना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह यूक्रेन में रूस के युद्ध पर दूसरी बैठक चाहते हैं। दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त होने के बारे में ट्रंप ने कहा, “अगर मुझे यह नहीं मिला तो मैं बहुत खुश नहीं होऊंगा।” उन्होंने कहा कि हर कोई उनसे कह रहा है कि दूसरी बैठक तक उन्हें युद्ध विराम नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, “तो, देखते हैं क्या होता है। अगर मैं किसी तरह के युद्ध विराम के बिना निकल गया तो मुझे खुशी नहीं होगी।”
कैसा है माहौल?
दोनों नेता एक कमरे में नीले रंग की पृष्ठभूमि के सामने बैठे हैं। ट्रंप और पुतिन की कुर्सी पर बीच एक छोटी सी मेज है। मेज पर पानी के गिलास रखे हैं। इस बीच ट्रंप ने कमरे में कुछ देर के लिए मौजूद पत्रकारों को धन्यवाद कहा।





