uncategrized

अयोध्या दीपोत्सव-2025 में रचनात्मक प्रतिभाओं को मिलेगा मंच निबंध, चित्रकला, कविता और शॉर्ट एनीमेशन फिल्म प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन दीपोत्सव-2025 में प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर-जयवीर सिंह

लखनऊ -: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग दीपोत्सव-2025 के अवसर पर अयोध्या में रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने जा रहा है। इसके तहत निबंध, कविता एवं शॉर्ट एनीमेशन फिल्म जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से दीपोत्सव की आत्मा को शब्दों, चित्रों, कविताओं और एनिमेशन के माध्यम से अभिव्यक्त करें।

प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को दीपोत्सव के विशेष अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह पहल न केवल युवा सृजनशीलता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि दीपोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा और भावनात्मक जुड़ाव को भी नई ऊंचाई देगी।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव निबंध प्रतियोगिता 2025 में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। निबंध 600 से 1,000 शब्दों के बीच होना अनिवार्य है। निबंध का विषय दीपोत्सव से संबंधित होना आवश्यक है। प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी में अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं। निबंध प्रतियोगिता के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं, जैसे-मौलिक व शुद्ध लेखन अनिवार्य, केवल एक प्रविष्टि प्रति प्रतिभागी स्वीकार होगी, प्रविष्टि डिजिटल रूप में (पीडीएफ या वर्ड) जमा करना होगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य शब्दों के माध्यम से दीपोत्सव की दिव्यता, भक्ति और उत्सवमय वातावरण को अभिव्यक्त करना है। प्रतिभागियों को अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए एक रील वीडियो तैयार करनी होगी, जिसकी अवधि 60 सेकंड से कम होगी। यह वीडियो दीपोत्सव की थीम पर आधारित होगी और इसमें स्पष्ट ऑडियो के साथ भावनात्मक प्रस्तुति आवश्यक है। कविता प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कविता हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में प्रस्तुत की जा सकती है। प्रत्येक प्रतिभागी से केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी। प्रस्तुति का वीडियो डच्4 या डव्ट फॉर्मेट में होना चाहिए तथा बैकग्राउंड में किसी भी प्रकार का शोर नहीं होना चाहिए।

इन प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि 14 अक्टूबर 2025 की रात 11ः00 बजे तक जमा करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए फत् कोड स्कैन कर या दिए गए लिंक कवबेण्हववहसमण्बवउध्वितउेध्कध्17र्त्र9३का उपयोग किया जा सकता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button